गोंडा के व्यापारी विनोद साहनी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद निषाद पार्टी प्रमुख और यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
ताज़ा लाइव अपडेट्स
LIVE UPDATESसहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा राज्य सरकार से जवाब मांगे जाने और ₹6.41 करोड़ के जुर्माने की वसूली पर अंतरिम रोक लगाए जाने का मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
दिल्ली में BRICS Summit 2026 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। वहीं BRICS Business Forum में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सदस्य देशों के बीच पेमेंट सिस्टम को जोड़ने और स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने की अपील की।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12–13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आ रहे हैं। सात साल बाद उनके भारत दौरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संभावित मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर है। माना जा रहा है कि यह बैठक भारत-चीन के बीच हालिया सुधार को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम हो सकती है।
Apple ने अपना पहला foldable iPhone Duo नाम से लॉन्च कर दिया है। फोन के लॉन्च के बाद सोशल मीडिया पर नाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई, क्योंकि Microsoft पहले ही 2020 में अपने dual-screen फोन का नाम Surface Duo रख चुका है
हरदोई के रहने वाले अमित कुमार और नरगिस की लखनऊ के चिनहट स्थित एक होटल में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी की थी और करीब 18 दिनों से होटल में रह रहे थे। मौके से कथित सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Anthropic के Alignment Science Lead Evan Hubinger ने चेतावनी दी है कि अगले दशक में AI के मानव जाति के अस्तित्व के लिए बेहद गंभीर खतरा बनने की संभावना 10% से ज्यादा हो सकती है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि मौजूदा AI मॉडल्स से ऐसा खतरा कम है और चिंता भविष्य की अधिक सक्षम AI प्रणालियों को लेकर है।
बसपा प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में वापसी और बड़ी जिम्मेदारी को लेकर शर्त रखी है। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद को पार्टी में स्वतंत्र रूप से काम करने और उनकी जिम्मेदारियां बहाल करने पर तभी विचार होगा, जब उनके ससुर और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पूरी तरह राजनीति से संन्यास ले लें।
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। मालिक के बेटे को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था, जबकि अब PG ऑपरेटर सुधांशु और मजदूर ठेकेदार सानोज को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस निर्माण और मरम्मत कार्य की भूमिका की जांच कर रही है।
मुंबई के जुहू स्थित ISKCON परिसर में खाद्य सुरक्षा नियमों के कथित उल्लंघन पर महाराष्ट्र FDA ने Govinda’s Restaurant समेत तीन food establishments के लाइसेंस निलंबित कर दिए। जांच में जाम नालियां, पानी जमा होने और कीट नियंत्रण से जुड़ी कमियां सामने आईं।
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन पर पहली पारी के आधार पर मजबूत बढ़त बना ली है। दूसरी पारी में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी नहीं खेल सके और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है।
फिल्म Hanuman Ansh बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 33 दिन पूरे होने के बाद फिल्म की टीम ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, निर्माता और कलाकार मौजूद रहे।
लखनऊ में आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के आवास के बाहर पोस्टर-बैनर लेकर प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने मौजूदा ₹7,500 मासिक स्टाइपेंड बढ़ाकर ₹25,000 करने की मांग की।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर दिल्ली से लखनऊ आ रही Air India की फ्लाइट AI-1717 को चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली landing approach छोड़कर दोबारा प्रयास करना पड़ा। तेज हवाओं/मौसम की स्थिति को देखते हुए पायलट ने go-around किया और करीब 10 मिनट बाद विमान सुरक्षित उतर गया।
लखनऊ ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में पहला स्थान हासिल किया है। लखनऊ को 200 में से 198 अंक मिले, जबकि इंदौर 197 अंकों के साथ दूसरे और जबलपुर 195 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।