लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी दूसरी पत्नी, कथित प्रेमी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की साजिश घर के अंदर रची गई और शव को लकड़ी के बक्से में छिपाकर नहर के पास फेंक दिया गया।
IIT Bombay के दूसरे वर्ष के छात्र साहिल वाकोडे की शुक्रवार शाम मौत हो गई। संस्थान के मुताबिक वह परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन से प्रश्नपत्र ChatGPT पर अपलोड कर जवाब लेने की कोशिश करते पकड़ा गया था। घटना के बाद कैंपस में छात्रों ने प्रदर्शन किया।
UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने भारत-UAE रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की।
मराठी फिल्म ‘Gondhal’ को 99वें Academy Awards यानी Oscars 2027 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री चुना गया है। संतोष डावखर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का चयन 33 दावेदार फिल्मों में से हुआ है।
गोरखपुर के जयंतीपुर गांव में 19 वर्षीय BSc प्रथम वर्ष के छात्र शुभम मिश्रा की घर के बाहर सोते समय चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त उसका परिवार पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया हुआ था।
लखनऊ में RSS और BJP की समन्वय बैठक में संगठन की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं की शिकायतों और 2027 यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से विपक्ष के मुद्दों के बजाय अपना राजनीतिक एजेंडा जनता के बीच रखने को कहा।
LinkedIn की Top MBA Programs 2026 रैंकिंग में Indian School of Business (ISB) को दुनिया में 5वां स्थान मिला है। भारत के कुल 8 बिजनेस स्कूल Top 100 में शामिल हुए हैं। रैंकिंग में करियर ग्रोथ, हायरिंग डिमांड, नेटवर्क और लीडरशिप क्षमता जैसे मानकों को शामिल किया गया है।
सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में पहली बार संभावित हवाई हमले को लेकर इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया। सऊदी गठबंधन के मुताबिक मक्का के दक्षिण में एक हूती ड्रोन को मार गिराया गया, जबकि हूती पक्ष ने मक्का या किसी इस्लामिक पवित्र स्थल को निशाना बनाने से इनकार किया है।
लखनऊ में एक युवती को कार से टक्कर मारने, बोनट पर घसीटने और फिर कार से कुचलने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम में कार की टक्कर से घायल हुई बाइक सवार शिवानी चौहान उर्फ सिया ने आरोपी कल्याण बैंसला की गिरफ्तारी के बाद भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कार में मौजूद अन्य लोगों की गिरफ्तारी की भी मांग की।
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दलित छात्र कार्यकर्ता के पिता के साथ कथित मारपीट के मामले में स्वातंत्र्य भारद्वाज को तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है। कोर्ट ने कहा कि इस दौरान उनके आचरण पर नजर रखी जाएगी।
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने AI के तेजी से बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनिया की सरकारों को चेताया है। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार AI से आने वाले बड़े बदलावों के लिए पर्याप्त रूप से तैयार नहीं है और नौकरियों, साइबर सुरक्षा व AI साथियों की लत जैसे जोखिमों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।
UPI पर संभावित चार्ज को लेकर BharatPe के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि UPI पर किसी भी तरह का लेवी लगाना टैक्स वसूली जैसा होगा और इससे भारत में डिजिटल पेमेंट की जगह कैश का इस्तेमाल बढ़ सकता है।
BRICS Summit के लिए दिल्ली आए अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का एक वीडियो चर्चा में है। एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले वह वापस मुड़े और अपने भारतीय ड्राइवर से हाथ मिलाकर उनका शुक्रिया अदा किया।
लखनऊ के मड़ियांव इलाके में रोड रेज के दौरान 70 वर्षीय मदन बिहारी तिवारी की मौत के मामले में पुलिस ने 42 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर राजकुमार उर्फ मलई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी करीब आठ साल से फरार चल रहा था।
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ के खिलाफ लखनऊ के आशियाना थाने में एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। महिला ने शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच जारी है।
गुवाहाटी में पत्नी की हत्या के आरोपी 30 वर्षीय रामानुज गोस्वामी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मेडिकल जांच के बाद थाने लौटते समय उसने चलती पुलिस गाड़ी से कूदने की कोशिश की, जिसके बाद गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
महिला एशिया कप 2026 के ट्रॉफी विवाद के बाद BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने ACC की बदली हुई प्रेजेंटेशन परंपरा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि BCCI ने ट्रॉफी किसी वैकल्पिक अधिकारी से दिलाने का अनुरोध किया था, लेकिन बात नहीं बनी।
दुबई में श्रीलंका को हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम ने ACC प्रमुख और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद नकवी भी पुरस्कार समारोह के बाद स्टेडियम से निकल गए।
पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। नियुक्ति उनके पदभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी।
लखनऊ के राजाजीपुरम में 1,500 किलोलीटर क्षमता वाली ओवरहेड पानी की टंकी को गिराने के दौरान उसका बड़ा हिस्सा पास के एक मकान पर जा गिरा। हादसे में मकान क्षतिग्रस्त हुआ, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
नई दिल्ली में BRICS Business Forum के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के बीच गर्मजोशी का एक दृश्य सामने आया। दोनों देशों के बीच मौजूदा क्षेत्रीय तनाव और भारत की संतुलित कूटनीति के बीच इस मुलाकात ने खास ध्यान खींचा।
गोंडा के व्यापारी विनोद साहनी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद निषाद पार्टी प्रमुख और यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा राज्य सरकार से जवाब मांगे जाने और ₹6.41 करोड़ के जुर्माने की वसूली पर अंतरिम रोक लगाए जाने का मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।