भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 28 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की घोषणा की है। विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।
गोविंदा और सुनीता आहूजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गोविंदा मंगलवार शाम लालबागचा राजा के दर्शन के लिए कोमल रानी स्वर्णकार के साथ पहुंचे, जबकि सुनीता ने सुबह अकेले दर्शन किए थे। इसके अगले दिन सुनीता ने इंसानों और पालतू जानवरों की वफादारी को लेकर टिप्पणी की।
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का 28 साल लंबा इंतजार खत्म कर दिया। यह 1998 के बाद एशियन गेम्स वेटलिफ्टिंग में भारत का पहला पदक है।
एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में श्रीलंका के खिलाफ 79 रन की शानदार पारी खेलने वाली स्मृति मंधाना को ICC महिला T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है। वहीं शफाली वर्मा टॉप-4 में पहुंच गई हैं।
‘Drishyam 3’ यानी ‘Drishyam: The Conclusion’ की शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले अक्षय खन्ना के प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद निर्देशक अभिषेक पाठक को स्क्रिप्ट में बदलाव करने पड़े। उनकी जगह जयदीप अहलावत की एंट्री हुई और किरदार को भी नए सिरे से लिखा गया।
Zach Cregger की हॉरर फिल्म ‘Resident Evil’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों से बेहतर शुरुआत की है। फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में दुनियाभर में अनुमानित $108.3 मिलियन की कमाई की, जो इस फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे बड़ी ग्लोबल ओपनिंग है।
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन मंगलवार को गुजरात के केवड़िया में होगा। देश के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म सम्मानों में शामिल इस समारोह में अभिनेता कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित बाबा कल्याणगिरी मंदिर में चोरों ने दानपेटी तोड़कर नकदी चोरी कर ली। CCTV फुटेज में एक आरोपी माचिस की तीली जलाकर दानपेटी के अंदर पैसे होने की जांच करता दिखाई दिया। चोर मंदिर से त्रिशूल और एक अन्य दानपेटी भी ले गए।
अयोध्या राम मंदिर दान मामले की जांच में अब कथित सूचना लीक का एंगल भी सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जांच एजेंसियां एक ऐसे कर्मचारी के संपर्कों की पड़ताल कर रही हैं, जिसके लखनऊ जाकर एक प्रमुख राजनीतिक नेता से मिलने का दावा किया गया है।
यूपी के मंत्री ओपी राजभर के चार राज्यों में बंटवारे के दावे के बाद एक दशक पुराना मुद्दा फिर चर्चा में है। 2011 में मायावती सरकार ने उत्तर प्रदेश को पूर्वांचल, बुंदेलखंड, अवध प्रदेश और पश्चिम प्रदेश में बांटने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कराया था।
शाहरुख खान हाल ही में मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे। उनके साथ पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और मैनेजर पूजा ददलानी भी थीं। इसी दौरान सामने आए एक वीडियो में शाहरुख पूजा ददलानी का दुपट्टा लेते नजर आए, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216/3 का रिकॉर्ड स्कोर बनाया। स्मृति मंधाना ने 79 और रिचा घोष ने नाबाद 49 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंकाई टीम को शेफाली वर्मा ने दो झटके दिए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व Aide-de-Camp (ADC) मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने सेना से समय से पहले रिटायरमेंट के बाद अपने अनुभव साझा किए हैं। 12 साल की सैन्य सेवा में करीब तीन साल उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू के ADC के तौर पर बिताए।
लखनऊ के हजरतगंज इलाके में मुख्यमंत्री आवास के पास एक महिला टावर पर चढ़ गई। आगरा की रहने वाली महिला ने जमीन पर कथित कब्जे और धमकी का आरोप लगाया। पुलिस और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर विवाद के बीच कॉमेडियन पुलकित मणि ने नोएडा, लखनऊ और कानपुर के अपने शो रद्द कर दिए। उन्होंने लखनऊ और कानपुर के शो रद्द करने के पीछे लगातार मिल रही धमकियों का दावा किया है।
लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने महिलाओं की सड़क सुरक्षा को लेकर टोल प्लाजा पर विशेष ‘Meet & Greet’ पहल शुरू की है। पुलिसकर्मी रात में सफर करने वाली महिलाओं से सीधे उनकी यात्रा का अनुभव पूछ रहे हैं और जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता की जानकारी भी दे रहे हैं।
लखनऊ के इटौंजा इलाके में बिरयानी विक्रेता रिजवान के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, तीन लोगों ने उसे प्रतिबंधित मीट ले जाने का आरोप लगाकर रोका और मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मीट का सैंपल जांच के लिए भेजा है।
सिंगापुर स्ट्रेट के पास एक बड़े कार्गो जहाज और चीनी मछली पकड़ने वाली नाव की टक्कर का वीडियो सामने आया है। टक्कर के बाद छोटी नाव बुरी तरह झुकती नजर आई। हादसे की वजह और किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
बिहार के जमुई में एक नाबालिग लड़के और लड़की के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग दोनों को घेरते और लड़की के साथ जबरदस्ती करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत की पदक संख्या बढ़कर 6 हो गई। शूटिंग में भारत ने तीन पदक जीते, जबकि सुचिका तरियाल ने महिलाओं की 60 किग्रा पारंपरिक MMA स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।
BJP के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफे के पीछे आर्थिक और निजी परिस्थितियों को प्रमुख वजह बताया है। उन्होंने कहा कि वह निजी क्षेत्र में लौटना चाहते हैं, लेकिन BJP की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का समर्थन जारी रखेंगे।
लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सपा सरकार पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगले छह महीनों में उत्तर प्रदेश के एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
लखनऊ और आसपास के गांवों में महिलाएं चिकनकारी के कपड़ों पर घंटों और कई बार हफ्तों तक हाथ से कढ़ाई करती हैं। यही कपड़े बाजार में पहुंचकर ऊंची कीमतों पर बिकते हैं, लेकिन कारीगर महिलाओं की कमाई अंतिम कीमत का केवल एक हिस्सा रह जाती है।
गोमती नदी को लखनऊ की लाइफलाइन कहा जाता है। यह नदी शहर की भौगोलिक पहचान का अहम हिस्सा है और उत्तर प्रदेश के कई जिलों से होकर बहती हुई गंगा नदी में मिलती है।